फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   OHE line snapped due to a falling tree; trains ran with delays of three hours and 20 minutes.

Panchkula News: पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूटी, तीन घंटे 20 मिनट तक देरी से चलीं ट्रेनें

Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
OHE line snapped due to a falling tree; trains ran with delays of three hours and 20 minutes.
यात्रियों को हुई भारी परेशानी, कालका से देरी से रवाना हुई शताब्दी
विज्ञापन

चंडीमंदिर और चंडीगढ़ स्टेशन के बीच हादसा, घंटों प्रभावित रहा रेल यातायात
रेलवे की तकनीकी टीम ने दुरुस्त की ओएचई लाइन, इसके बाद सामान्य हो सका ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चंडीमंदिर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गया, जिससे कई ट्रेनें तीन घंटे 20 मिनट तक की देरी से चलीं। इस हादसे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और कालका रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, कालका से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (सुबह 6:15 बजे) करीब तीन घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 9:35 बजे रवाना हो सकी। वहीं, सुबह 7:40 बजे छूटने वाली कालका-दिल्ली मेल भी दो घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 10:00 बजे भेजी गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू किया। ओएचई लाइन को पूरी तरह दुरुस्त किए जाने के बाद ही रेल मार्ग पर यातायात को सामान्य किया जा सका, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed