फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officials are rejecting the forms by raising arbitrary objections

Panchkula News: अधिकारी मनमर्जी के ऑब्जेक्शन लगाकर रिजेक्ट कर रहे फॉर्म

Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Officials are rejecting the forms by raising arbitrary objections
पंचकूला। भवन निर्माण कामगार यूनियन के डेलिगेशन ने हरियाणा जिला पंचकूला के निर्माण मजदूरों की समस्याओं के लिए हरियाणा भवन एवं सन्नी निर्माण बोर्ड के संयुक्त सचिव के नाम ज्ञापन दिया। सचिव लच्छी राम, कोषाध्यक्ष गुरमीत, ईश्वर सिंह ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड निर्माण मजदूरों के कन्यादान, छात्रवृत्ति के भरे फॉर्म पर अधिकारी मनमर्जी के ऑब्जेक्शन लगाकर रिजेक्ट कर रहे हैं। जबकि मजदूरों द्वारा भरे ऑनलाइन फॉर्म सही होते हैं। शादी के प्रमाण पत्र का कोड सही होने के बावजूद भी उसको गलत बताते हैं। 90 दिन के काम की वेरिफिकेशन सही होने पर अधिकारियों द्वारा वेरिफाइड होने के बावजूद वर्क स्लिप का ऑब्जेक्शन लगा देते हैं। बार-बार ऑब्जेक्शन लगाना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है, ताकि निर्माण मजदूर तंग होकर दलालों का सहारा लें। नए पंजीकरण को 5 महीने से अप्रूवल नहीं कर रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी नए पंजीकरण की साइट अपनी मर्जी से बंद कर देते हैं। इसका खामियाजा निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ता है। निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही है। सरकार इन अधिकारियों पर कार्रवाई करे। यूनियन के डेलिगेशन को मिलने का समय नहीं दिया तो 20 मई को हजारों निर्माण मजदूर श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय सेक्टर 4 पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed