फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers should work in a mission mode in Antyodaya Parivar Utthan Yojana

अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में एक मिशन मोड में काम करें अधिकारी

Thu, 02 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Officers should work in a mission mode in Antyodaya Parivar Utthan Yojana
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्तों को निर्देश दिए और साथ ही उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख से कम सालाना आय वाले गरीब परिवारों को चिन्हित करके विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी आय को कम से कम 1 लाख 80 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश भर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार का इस तरह का पहला प्रयोग है और सभी जिला उपायुक्त इसे एक मिशन मोड में काम करते हुए सफल बनाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश भर में आयोजित किए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों में लाभार्थी परिवारों की ओर से काफी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि उनके जिले में किसी भी पात्र परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करके सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अब तक आयोजित किए मेलों के संबंध में उपायुक्तों से उनकी शंकाएं और सुझाव पूछे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि परिवार पहचान पत्र के तहत आय सत्यापन के आधार पर जिला में कुल 2400 पात्र परिवार चिन्हित किए गए हैं। कालका और पिंजौर के 416 परिवारों को कल कालका के बाबा साहिब आंबेडकर भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में आमंत्रित किया गया। मेले में 18 विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए गए थे जहां पात्र परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed