{"_id":"68af649f08029abe410553ce","slug":"nss-volunteers-of-pg-college-reached-haryana-vidhansabha-watched-the-monsoon-session-closely-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19118-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक पहुंचे हरियाणा विधानसभा, मानसून सत्र को करीब से देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक पहुंचे हरियाणा विधानसभा, मानसून सत्र को करीब से देखा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवकों ने बुधवार हरियाणा विधानसभा का शैक्षिक दौरा किया। यह दौरा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को हरियाणा विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र को करीब से देखने का मौका मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष और विधायकों को जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते और कानून बनाने की प्रक्रिया में भाग लेते हुए देखा।
विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का यह दौरा सभी स्वयंसेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव होने वाला है। यह आपको राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का प्रत्यक्ष अवसर प्रदान करेगा। यह समझना आवश्यक है कि प्रतिनिधि कैसे कानून बनाते हैं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसके बाद, शैक्षिक दौरे के प्रतीकात्मक शुरुआत के तौर पर उन्होंने कॉलेज का झंडा लहराकर स्वयंसेवकों को विधानसभा के लिए रवाना किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह केवल एक दौरा नहीं बल्किस्वयंसेवकों के लिए लोकतंत्र की पाठशाला में बैठकर व्यावहारिक शिक्षा हासिल करने का दिन था। ऐसे दौरे छात्रों में नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और उन्हें देश की शासन प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं।