{"_id":"62eadf0bd49ba300703a9a70","slug":"nss-should-create-patriotism-among-students-along-with-social-service-manohar-panchkula-news-pkl458525630","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा के साथ साथ देशभक्ति पैदा करे एनएसएस ः मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा के साथ साथ देशभक्ति पैदा करे एनएसएस ः मनोहर लाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रों में सामाजिक सेवा के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम के भाव भी पैदा करे। छात्रों को ऐसी शिक्षा दी जाए कि वे खुद से पहले देश को आगे रखें और ‘देश पहले- मैं बाद में’ की भावना जागृत हो। उन्होंने एनएसएस के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि एनएसएस को समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए अपनी भूमिका को और लोकप्रिय बनाना चाहिए।
मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा निवास में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित एनएसएस पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। एनएसएस पदाधिकारियों को ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए कि एनएसएस स्वयंसेवक 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों से जुड़ें और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एनएसएस के राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले नेशनल इंटीग्रेशन कैंप का नाम एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप करने के निर्देश दिए हैं। इस कैंप में एक-एक राज्य से छात्रों को बुलाया जाए। मुख्यमंत्री ने एनएसएस में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए मिलने वाले अवॉर्ड के लिए मूल्यांकन कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष बृज किशोर कुठियाला ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस मौके पर हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, डॉ. अमित अग्रवाल, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
15 अगस्त के दिन तिरंगामय होगा प्रदेश, त्यौहार जैसा होगा उत्सव
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जो 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान में एनएसएस के सभी स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरा प्रदेश तिरंगामय होगा। जिस तरह देश में होली और दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है, इसी तरह स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
1947 से पहले पैदा हुए लोगों को भेजा जाएगा स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने का न्यौता
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 1947 से पहले पैदा हुए लोगों के घर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सूची जिला उपायुक्त को भेजी जाएगी और जिला उपायुक्त विशेष तौर पर इन लोगों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की संख्या भी बढ़ाकर 75 की गई है। आजादी का अमृत महोत्सव को समाज का उत्सव बनाया जाएगा।