फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you can do cashless travel in Haryana Roadways with Rupay card.

हरियाणा : अब रुपे कार्ड से भी हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगे कैशलेस यात्रा, जल्द शुरू होगी सुविधा

Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now you can do cashless travel in Haryana Roadways with Rupay card.
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के छह डिपो में 15 मार्च से पहले ओपन लूप ई-टिकटिंग प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। इंटरनेट न होने पर भी ई-टिकटिंग मशीनों में डाटा अपलोड हो जाएगा। यात्री रुपे कार्ड से भी कैशलेस यात्रा कर सकेंगे। अभी किसी राज्य की परिवहन बसों में यह सुविधा नहीं है। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला प्रदेश होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, भिवानी व सिरसा डिपो को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। 16 फरवरी के बाद इन डिपो में ई-टिकटिंग मशीनों को लेकर रोडवेज कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, टिकट बुकिंग कर्मी व परिचालक शामिल होंगे। उनके सुझावों अनुसार ई-टिकटिंग मशीनों में सुधार भी किए जाएंगे। परिवहन विभाग योजना की शुरुआत केंद्रीय परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी में है। छह डिपो में पायलट परियोजना सफल रहने के बाद दो महीने में अन्य 18 डिपो में भी ई-टिकटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि अभी कुछ राज्यों में डिपो आधारित यह प्रोजेक्ट चल रहा है, लेकिन पूरे राज्य में कहीं नहीं है। इंटरनेट हो या नहीं, मशीनों में यह खासियत है कि डाटा ब्रेक नहीं होगा। सिग्नल आते ही सारा डाटा स्वत अपलोड हो जाएगा। टिकट भी वास्तविक समय पर ही कटी हुई दिखेगी। रुपे कार्ड के जरिये बसों में यात्रा करने की सुविधा पूरे देश में कहीं नहीं है। हरियाणा इसे लागू करने वाला भी पहला राज्य बनेगा। पूरे प्रोजेक्ट के लिए 4500 ई-टिकटिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। योजना के लागू होने पर हर बस में मौजूद सवारियों की संख्या परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास ऑनलाइन मौजूद रहेगी। योजना के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में बस, मेट्रो, मल्टीप्लेक्स टिकट के साथ ही पार्किंग फीस भरी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed