फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you can apply online to get arms license

शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अब ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply online to get arms license
चंडीगढ़। हरियाणा में शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ी जाएगी। इसके लिए सरल व अंत्योदय केंद्रों के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को शस्त्र लाइसेंस पर बुलाई गई समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के साथ ही नागरिक सेवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने की मुहिम में एक और अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शस्त्र लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ने के लिए एनआईसी, नागरिक संसाधन सूचना विभाग व गृह विभाग मिलकर कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया गया कि एक-दो महीनों में पूरी प्रक्रिया को दुरुस्त कर लिया जाएगा। एक जुलाई को इससे जुड़ा पोर्टल लांच करने की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि लाइसेंस प्राप्त करने वालों को पुलिस विभाग से कम से कम एक सप्ताह की शस्त्र व फायरिंग ट्रेनिंग लेनी होगी। शुरू में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मधुबन, करनाल, भोंडसी, गुरुग्राम, सुनारिया रोहतक व सिरसा, नारनौंल, जींद, कुरुक्षेत्र की फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले को प्रशिक्षण का विकल्प भी भरना होगा। प्रशिक्षण के बारे में आवेदक को मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा। शस्त्र अधिनियम के तहत लाइसेंस प्रदान करने के लिए वर्ष 2016 व 2019 में संशोधन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लाइसेंस श्रेणियां प्राथमिकता के आधार पर वर्णित हों और प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। सभी जिलों के शस्त्र लाइसेंस के डाटा की समीक्षा नियमित आधार पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed