फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you can apply for admission in ITI till June 25

Panchkula News: अब आईटीआई में दाखिले के लिए 25 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 23 Jun 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply for admission in ITI till June 25
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। जिले के सभी पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वीरवार को दाखिले के तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी ऑनलाइन 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी पंचकूला जिले के आईटीआई के नोडल अधिकारी यशपाल ढांडा ने दी है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून थी, जिसे अब इसे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

यशपाल ढांडा ने बताया कि जिला के पांचों संस्थानों में कुल 1320 सीटों के लिए दाखिला होना है। इसमें आईटीआई सेक्टर-14 पंचकूला में 432, कालका एट बिटना में 600, कालका एट बिटना (महिला) में 128, रायपुर रानी में 112 तथा सैनिक परिवार भवन सेक्टर-12 में 48 सीटों पर दाखिला होगा। 30 ट्रेडस शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेड में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं तथा हरियाणा सरकार की नीति के तहत जो आरक्षण निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार दाखिला होगा।
विज्ञापन

पोर्टल https://admission.itiharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। प्रार्थी आवेदन फॉर्म भरने के लिए संस्थान में बने हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। संस्थान में स्ट्राइव परियोजना के अंतर्गत सभी लड़कियों को दाखिला लेने उपरांत 500 रुपये प्रति माह की राशि दी जाएगी। आईटीआई में आने-जाने के लिए पंचकूला व कालका से बस की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के लिए परिवार पहचानपत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड, निजी मोबाइल नंबर, ईमेल और आवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed