फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now there will be support in every difficulty... Dial number 112

अब हर मुश्किल में बनेगा सहारा... डायल करो नंबर 112

Tue, 13 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now there will be support in every difficulty... Dial number 112
पंचकूला। हरियाणा में आपातकालीन स्थिति के लिए अब से नागरिकों को 112 नंबर डायल करना होगा। यह नई हेल्पलाइन 100 (पुलिस), 101 (फायर), और 108 (एंबुलेंस ) जैसी सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के लिए काम करेगी। यह एकीकृत प्रणाली चौबीसों घंटे कार्य करेगी। यह सेवा 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणावासियों को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पंचकूला में हरियाणा-112 आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली का उद्घाटन किया। इस मौक पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 630 नई इनोवा गाड़ियां रवाना की गई है। वहीं इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस प्रणाली के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हरियाणा पुलिस केवल एक कॉल की दूरी पर होगी। कल से किसी भी व्यक्ति को संकट की स्थिति में केवल 112 नंबर पर कॉल करने की आवश्यकता होगी और 15 से 20 मिनट में उस व्यक्ति तक तुरंत पुलिस की मदद पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नई आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) हरियाणा के नागरिकों को चौबीसों घंटे पुलिस सहायता से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का विकास पांच एस- शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर केंद्रित है। इस एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के उद्घाटन के साथ ही प्रदेश के लोगों को सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित किया जाएगा।
हर विधानसभा क्षेत्र में 10 वाहन तैनात करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला से मोबाइल डाटा टर्मिनलों से लेस 630 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद 300 और ऐसे वाहन जोड़े जाएंगे, ताकि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 वाहन तैनात करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 300 पीसीआर वाहन हैं, जिन्हें आने वाले समय में आधुनिक तकनीक से युक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल की इस हाईटेक प्रणाली को देखकर ही हरियाणा के लोगों को भी इस तरह का प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस हुई। हरियाणा 112 से आपातकालीन सेवाप्रदाताओं के बीच जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

हरियाणा-112 से आएगी पारदर्शिता : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि हरियाणा-112 परियोजना पारदर्शिता लाएगी। इससे विभिन्न आपातकालीन सेवा मुहैया करवाने वालों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी, जिससे हरियाणा के निवासियों को त्वरित आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि इस प्रणाली का संचालन लगभग 5000 प्रशिक्षित कर्मियों, स्पॉट पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्राथमिक चिकित्सा-बॉक्स, स्ट्रेचर, अपराध निवारण किट आदि सहित 23 इनफ्लीट आइटम से लेस 630 नए चौपहिया वाहनों और परियोजना सलाहकारों द्वारा किया जाएगा, जिसमें सी-डेक टोटल सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करेगा। हरियाणा-112 एक एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसे समस्त हरियाणा राज्य में किसी भी समय और कहीं भी संकटग्रस्त व्यक्तियों को इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed