{"_id":"617aaeffbecf7c75ec5b7097","slug":"now-the-people-of-punjab-going-abroad-will-be-verified-at-home-bureau-news-pkl431402221","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: विदेश जाने के इच्छुक लोगों की अब घर बैठे होगी वेरिफिकेशन, एनआरआई विभाग ने बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: विदेश जाने के इच्छुक लोगों की अब घर बैठे होगी वेरिफिकेशन, एनआरआई विभाग ने बनाई योजना
Thu, 28 Oct 2021 07:39 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:39 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने कुछ समय पहले विदेशों में बसे पंजाबियों को वतन लौटते समय हवाई अड्डों पर होने वाली दिक्कतें अब फोन कॉल पर ही दूर करने की व्यवस्था की है। सरकार इसके लिए हवाई अड्डों पर ही कॉल सेंटर स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
वेरिफिकेशन।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
विदेश जाने के इच्छुक पंजाब के लोग अब घर बैठे ही वेरिफिकेशन करा सकेंगे। इस योजना के तहत आवेदनकर्ता संबंधित क्षेत्रों के सुविधा या सांझ केंद्रों से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। एनआरआई विभाग ने इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दिसंबर के अंत तक यह सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी राज्य के लोगों को विदेश जाने से पहले वेरिफिकेशन के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता है। इसमें पैसे के साथ साथ लोगों का समय भी खराब होता है। विदेश में रहने वाले राज्य के लोग सरकार से पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन किए जाने की मांग पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - नवां पंजाब, भाजपा दे नाल: चुनावी मोड में आई बीजेपी, 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान
विज्ञापन
अब सरकार ने विदेश में रहने वाले और यहां से जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके संबंधित क्षेत्रों के सुविधा या सांझ केंद्रों से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। हाल ही में सरकार के द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों को वतन लौटते समय हवाई अड्डों पर होने वाली दिक्कतें अब फोन कॉल पर ही दूर करने की व्यवस्था की है। सरकार इसके लिए हवाई अड्डों पर ही कॉल सेंटर स्थापित कर रही है। इन क्विक रिस्पांस सेंटरों को सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा।
कोऑर्डिनेटरों को मिलेगी मान्यता
पंजाब का एनआरआई विभाग विभिन्न देशों में पंजाब सरकार की ओर से एनआरआई की सुविधा के लिए तैनात कोऑर्डिनेटरों को और मजबूत करेगा। विभाग इस काम को करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल करके इन कोऑर्डिनेटरों को मान्यता दिलाने का काम करेगा। जिससे संबंधित देशों के दूतावास और उच्चायुक्त कार्यालयों में प्रवासियों की मदद के लिए और भी प्रभावशाली तरीके से काम किया जा सके।
पोर्टल के जरिए सरकार से जुड़ेंगे
एनआरआई से संबंधित हर तरह की सेवाओं और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण एक ही स्थान पर मिल सके इसके लिए एक संगठित पोर्टल बनाया जाएगा। पोर्टल के जरिए प्रवासी पंजाब राज्य सरकार के साथ आसानी से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।
पंजाब के अधिकतर परिवारों के लोग विदेशों में रहते हैं। उनकी समस्याओं को दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है। पंजाब सरकार एनआरआई के लिए कई योजनाएं लाने की तैयारी कर रही है। -परगट सिंह, एनआरआई मंत्री, पंजाब