Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire department received 29 calls on Diwali, breaking a four-year record

Chandigarh News: दिवाली पर फायर विभाग को मिलीं 29 कॉल, चार साल का टूटा रिकॉर्ड

Tue, 10 Nov 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fire department received 29 calls on Diwali, breaking a four-year record
चंडीगढ़। दिवाली पर नगर निगम फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को इस बार 29 कॉल मिलीं, जबकि पिछले साल 17 फायर कॉल आई थीं। विभाग ने सभी कॉल पर समय रहते कार्रवाई की। राहत की बात रही कि किसी घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। ज्यादातर घटनाएं कूड़े के ढेर, सूखी घास और वेस्ट मटीरियल में आग लगने से जुड़ी थीं। एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर कर्मियों ने बिल्ली को भी सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

सात जोन में तैनात रहीं दमकल गाड़ियां
बेहतर कवरेज के लिए फायर सर्विस ने शहर को सात जोन में बांटकर दमकल गाड़ियां तैनात की थीं। सेक्टर-15, 17, 19, 22 और 26 की प्रमुख मार्केटों के साथ मनीमाजरा में विशेष इंतजाम किए गए। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से निर्धारित पटाखा बिक्री के सभी 13 स्थानों पर भी फायर टेंडर तैनात रहे। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सभी फायर स्टेशन पर्याप्त स्टाफ, वाहनों और उपकरणों के साथ अलर्ट रहे। ऑपरेशनल स्टाफ की छुट्टियां सीमित की गईं। फायर टेंडरों, उपकरणों, फर्स्ट एड किट और पानी भरने के प्वाइंट की पहले ही जांच कर ली गई थी।
विज्ञापन

चार साल में सबसे ज्यादा कॉल
वर्ष 2023 में 21, 2024 में 20 और 2025 में 17 कॉल आई थीं। इस बार आग, रेस्क्यू और अन्य आपात स्थितियों की 29 कॉल अटेंड की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed