फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the cricketers will be able to put the shots .. Inauguration of bowling machine at Tau Devi Lal Cricket Ground

अब क्रिकेटर लगा सकेंगे शॉट्स .. ताऊ देवी लाल क्रिकेट मैदान में गेंदबाजी मशीन का उद्घाटन

Thu, 11 Feb 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now the cricketers will be able to put the shots .. Inauguration of bowling machine at Tau Devi Lal Cricket Ground
गेंदबाजी मशीन के उदघाटन करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अब पंचकूला के उदीयमान क्रिकेटर भी सटासट आती गेंदों पर दनादन शाट्स लगाएंगे। जी हां, पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट मैदान में जिले के उदीयमान क्रिकेटरों के लिए लगा दी गई है गेंदबाजी मशीन। यह न सिर्फ उदीयमान क्रिकेटरों को क्रिकेट में उत्तम करेगी बल्कि नौजवानों को भी फटाफट क्रिकेट के चैलेंज से मुकाबला करना सिखाएगी। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में नई गेंदबाजी मशीन और एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत ने किया।
विज्ञापन

चेयरमैन नयनपाल रावत ने सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल मैदान में नवनिर्मित एस्ट्रो-टफ क्रिकेट मैदान और कंप्यूटीकृत गेंदबाजी मशीन के उद्घाटन के बाद कहा कि पंचकूला के क्रिकेट स्टेडियम को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व हरियाणा भंडारण निगम के बीच एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत क्रिकेट मैदान को लगातार तीन साल तक राजस्व सांझाकरण मॉडल में लीज पर दिया गया है। इस मौके पर भंडारण निगम के एमडी राजीव रतन, विशेष सचिव जगदीप ढांडा, सचिव विनित चावला, एसई नितेश कुमार, अमरजीत सहित कई कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

1 अप्रैल से मिलेगा नियमित प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि शहरी विकास प्राधिकरण 70 तथा भंडारण निगम 30 प्रतिशत राशि व्यय करेगा। स्टेडियम में नया जिम कार्यालय भी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षुओं के 31 मार्च 2021 से पहले मैदान में आधुनिक तकनीक के उपकरण भी लगवाए जाएंगे। क्रिकेट मैदान में 1 अप्रैल 2021 से खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देना शुरू किया जाएगा जिसके लिए 15 मार्च को कार्यस्थल पर ही पंजीकरण शुरू होगा। 15 वर्ष तक आयु के प्रशिक्षुओं के लिए 500 रुपये, 25 वर्ष तक आयु के लिए 1000 रुपये व इससे ऊपर की आयु के लिए 3000 रुपये की राशि का कोचिंग शुल्क शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट मैदान की बुकिंग के दाम निर्धारित
क्रिकेट मैदान की जमीन की दरें भी बुकिंग के लिए निर्धारित की गई है। इनमें बीसीआई से संबधित जिला व राज्य निकाय के लिए 5 हजार रुपये, अन्य पंजीकृत एसोसिएशन, खेल निकाय, संघ पंजीकृत विद रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी के लिए 10 हजार रुपये, क्लबों के लिए 15 हजार रुपये, बैंकों, वित्तीय संस्थानों व कारर्पोरेट संस्थानों के लिए 20 हजार रुपये प्रतिदिन व दिन व रात्रि मैचों के लिए 50 हजार रुपये की राशि की दरें निर्धारित की गई हैं। नेट में फ्लड लाइटों के लिए भी नई एस्ट्रो टर्फ बॉलिंग मशीनों के रेट निर्धारित किए गए हैं। बिना लाइट एस्ट्रो टर्फ विकेट 1500 रुपये, टर्फ विकेट 1000 व सिमेंटिड विकेट के लिए 500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है और फ्लड लाइट्स के साथ यह राशि दोगुनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed