{"_id":"6244b3f497df2a2a196c2b14","slug":"now-school-students-will-read-the-glorious-history-of-haryana-panchkula-news-pkl4461855142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली विद्यार्थी पढ़ेंगे हरियाणा का गौरवशाली इतिहास, स्कूलों में उपलब्ध होगी ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली विद्यार्थी पढ़ेंगे हरियाणा का गौरवशाली इतिहास, स्कूलों में उपलब्ध होगी ‘हरियाणा को जानो’ पुस्तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नई शिक्षा नीति के तहत अब स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश के सामान्य ज्ञान के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। इससे विद्यार्थी प्रदेश की संस्कृति, रीति रिवाजों, इतिहास व उपलब्धियों से रूबरू हो सकेंगे। सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की तत्वावधान में तैयार ‘हरियाणा को जानो’ नामक पुस्तक प्रदेश के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाई जाएगी।
प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवीं शब्दावली से लेकर प्रदेश को लेकर तमाम प्रकार की जानकारियां संपूर्ण रूप से दी गई है।
नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निशा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा व एवं केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा के निदेशक एवं सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि प्रदेश के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘हरियाणा को जानो’ में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकंप संभावित क्षेत्रों, एनसीआर में शामिल जिलों, डार्क जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं की तैयारी वालों को मिलेगा लाभ
कुलभूषण शर्मा ने कहा कि इस पुस्तक को किसी कम्पीटिशन में काम आने वाली विश्व स्तरीय मानकों के साथ बीस से अधिक एक्सपर्ट ने तैयार किया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं, ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।