फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now SAD will honor former minister Anil Joshi

चंडीगढ़ : राजनीति... भाजपा में मिला अपमान, अब पूर्व मंत्री अनिल जोशी को शिअद देगा सम्मान

Wed, 18 Aug 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now SAD will honor former minister Anil Joshi
चंडीगढ़। पंजाब के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दल नाराज चल रहे नेताओं पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा से हुए निष्कासन से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री अनिल जोशी पर शिअद दांव खेलने जा रही है। शिरोमणि अकाली दल प्रधान पंजाब में हिंदू चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री जोशी को टिकट के साथ ही संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी देने की रूपरेखा बना रहे हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर पार्टी लाइन से अलग चलने व मीडिया में बार-बार बयान देने को अनुशासनहीनता मानते हुए पंजाब भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी को 10 जुलाई को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से अनिल जोशी की शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अब शिअद में जाने की उनकी स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। अनिल जोशी को अकाली दल पंजाब के विधानसभा चुनाव में हिंदू चेहरे के रूप में प्रयोग करेगा। सिख के बाद पंजाब में 38 प्रतिशत तक हिंदू वोट है। इस कारण से शिअद प्रधान सुखबीर बादल जोशी को टिकट के साथ ही संगठन में भी बड़ी तैयारी देने की रूपरेखा बना चुके हैं। अकाली दल के सूत्रों के अनुसार आगामी 20 अगस्त को वह चंडीगढ़ शिअद मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे। उनके साथ भाजपा के कुछ और भी बड़े चेहरे शामिल होंगे।
विज्ञापन

अपनों से ली राय
सियासी जमीन तलाश रहे पूर्व मंत्री अनिल जोशी शिअद में जाने से पहले अपनों की राय लेने में जुट गए हैं। राय शुमारी को लेकर जोशी तरनतारन में अपने पारिवारिक सदस्यों और करीबियों से मुलाकात कर भविष्य की राजनीति पर चर्चा कर रहे हैं। अनिल जोशी ने शिअद में शामिल होने को लेकर कहा है कि पंजाब की राजनीति में रहने के लिए शिअद से अच्छा कोई और दल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंतुष्टों पर शिअद की नजर
टिकट या अन्य किसी कारण से नाराज चल रहे नेताओं पर अकाली दल नजर रखे हुए है। अनिल जोशी के बाद अब अकाली दल कांग्रेस के भी कुछ असंतुष्ट नेताओं के संपर्क में है। शिअद कार्यालय के अनुसार अगस्त के अंत तक पंजाब के कई बड़े चेहरे शिअद में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed