फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now only licensed vendors will be able to sell fruits and vegetables by roaming in sectors

अब लाइसेंसधारी विक्रेता ही सेक्टरों में घूम-घूमकर बेच सकेंगे फल-सब्जियां

Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now only licensed vendors will be able to sell fruits and vegetables by roaming in sectors
पंचकूला। नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए हर सेक्टर में घूम घूमकर फल-सब्जी बेचने के लिए विक्रेताओं को लाइसेंस देने का फैसला लिया है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि जो भी व्यक्ति सेक्टर में घूम घूमकर सब्जी, फल बेचने की परमिशन लेना चाहता है वह 27 से 31 दिसंबर तक सेक्टर-12 सामुदायिक केंद्र में आवेदन कर सकता है। आवेदक को निगम के अतिक्रमण हटाओ टीम के सुपरिंटेंडेंट को अपना आवेदन जमा कराना होगा। आवेदक को एक फोटो, एप्लीकेशन, आधार कार्ड की कॉपी साथ लानी होगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि काफी समय से लोगों की मांग थी कि फल एवं सब्जी बेचने वालों को लाइसेंस दिए जाएं, ताकि लोगों को उनके घरों के पास ही सस्ते दामों पर सब्जी और फल मिल सके। यदि कोई व्यक्ति सब्जी और फल को बिना लाइसेंस के किसी भी सेक्टर में बेचता पाया गया तो उसकी रेहड़ी जब्त कर ली जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में फल, सब्जी बेचने के लिए 20 लोगों को लाइसेंस उपलब्ध करवाए जाने का फैसला नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया था। उन्होंने बताया कि नगर निगम नॉन मोटराइज्ड के लिए तीन हजार रुपये और मोटराइज्ड के लिए पांच हजार रुपये लेगा। लाइसेंस पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही मिलेगा। मेयर ने बताया कि एक व्यक्ति केवल एक ही सेक्टर के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिस भी व्यक्ति को वेंडिंग जोन में पहले से जगह मिली है उसको सेक्टर में घूम कर सब्जी, फल बेचने की इजाजत नहीं मिलेगी। साथ ही सेक्टर में घूमकर फल, सब्जी बेचने वाले व्यक्ति भी वेंडिंग जोन में सामान नहीं बेच सकेंगे। शहर में लगभग 680 नॉन मोटराइज्ड और मोटराइज्ड रेहड़ी वालों को रोजगार चलाने का अधिकार मिल जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं वेंडर्स को नुकसान ना हो इसको देखकर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed