फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Notice to Punjab government on demand for security of former MLA Kulbir Zira

Panchkula News: पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की सुरक्षा की मांग पर पंजाब सरकार को नोटिस

Fri, 04 Oct 2024 11:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Notice to Punjab government on demand for security of former MLA Kulbir Zira
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जीरा ने याचिका में कहा कि 1 अक्टूबर को उस पर हुए हमले के मामले की जांच कराई जाए व आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट को बताया गया कि इस बाबत उन्होंने राज्य चुनाव आयोग व पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें डर है कि पुलिस पहले की तरह उसे अब किसी और मामले में फंसा सकती है, इसलिए हाईकोर्ट उसकी सुरक्षा के लिए उचित आदेश पारित करे। याचिका में स्थानीय विधायक नरेश कटारिया और उनके बेटे को भी प्रतिवादी बनाया गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर 12 नवंबर तक जवाब दायर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

1 अक्तूबर को जीरा (फिरोजपुर) पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों के बीच जंग का मैदान बन गया। दोनों ओर से पथराव किया गया व कई वाहन तोड़ दिए गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में कांग्रेस के जिला प्रधान व पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सहित आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed