फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Not getting benefit of Amrut scheme, people submitted memorandum to the head of Shivalik Vikas Manch

अमरूत योजना का नहीं मिल रहा लाभ, लोगों ने शिवालिक विकास मंच के प्रधान को सौंपा ज्ञापन

Sun, 24 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Not getting benefit of Amrut scheme, people submitted memorandum to the head of Shivalik Vikas Manch
पिंजौर। राज्य सरकार ने करीब 20 करोड़ की राशि मंजूर कर अमृत धारा पेयजल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाई थी, परंतु अभी तक इस योजना को लागू नही किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र के रामबीर, राजेश कुमार, बलबीर, मेहर, रामलखन समेत कई लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिवालिक विकास मंच के प्रधान और राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इन लोगों ने विजय बंसल को बताया कि अमरूत पेयजल योजना का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से इस परियोजना के तहत कॉलोनियों में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछा दी गई हैं, और सीवरेज के लिए टेंडर भी अलाट हो गए हैं। लोगों को न तो पानी मिल रहा है, न ही सीवरेज का फायदा मिल पा रहा है। विजय बंसल ने बताया कि उन्होंने समस्या के हल के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि नगर परिषद कालका के अंतर्गत सुविधाओं का अभाव है। अमृत योजना में करोड़ों रुपये तो लग गए परंतु लोगों को फायदा नहीं मिला है।
विज्ञापन

लोगों को पेयजल सुविधाएं दी जानी जरूरी है। अब आलम यह है कि लोगों को पानी के टैंकर मंगवाकर घरों के टैंक में स्टोर करना पढ़ता है। इससे महामारी फैलने का खतरा है। इसके साथ ही नगर परिषद कालका के अधिकारियों के ढुलमुल और लापरवाही रवैया का नतीजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। प्रमुख रूप से इस योजना के अंतर्गत लोगों को पेयजल, सीवरजे, 3 एसटीपी प्लांट समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना था, जिससे लोगों को वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed