फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   North West Frontier Baljeet won gold in 1500 meter race

Panchkula News: 1500 मीटर दौड़ में नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर बलजीत ने जीता गोल्ड

Sat, 27 Jul 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
North West Frontier Baljeet won gold in 1500 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। आईटीबीपी भानू में अंतर सीमांत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरी ताकत लगाकर विभिन्न खेलों में भाग लिया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कांस्टेबल जीडी रघु खाद्याल ईस्टर्न फ्रंटियर ने पहला, कांस्टेबल जीडी सुरेंद्र ने दूसरा व कांस्टेबल जीडी अवधेश प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में कांस्टेबल जीडी सुरेश यादव नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर ने पहला, हेड कांस्टेबल जीडी रामचंद्र ने दूसरा और कांस्टेबल जीडी रामबाबू प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में कांस्टेबल जीडी बलजीत नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर ने पहला, कांस्टेबल जीडी डामोर जिग्नेश ईस्टर्न फ्रंटियर ने दूसरा और कांस्टेबल जीडी करीना साइन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्टेबल जीडी सचिन चंद ईस्टर्न फ्रंटियर ने पहला, कांस्टेबल जीडी अनिल ने दूसरा और कांस्टेबल जीडी हिमांशु प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्टेबल जीडी माही विंडो प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने पहला, कांस्टेबल जीडी जय पदमा कुमार ईस्टर्न फ्रंटियर ने दूसरा व कांस्टेबल जीडी सुमित दास नॉर्दर्न फ्रंटियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दौड़ में कांस्टेबल जीडी बलजीत नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर ने पहला, कांस्टेबल जीडी जयवीर प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने दूसरा और कांस्टेबल जीडी रूपेश नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर की दौड़ में कांस्टेबल जीडी बप्पा राय प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने पहला, कांस्टेबल जीडी राहु खाद्याल ईस्टर्न फ्रंटियर ने दूसरा और कांस्टेबल जीडी गौतम बोरा नॉर्दर्न फ्रंटियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जैवलिन थ्रो में कांस्टेबल जीडी अभय द्विवेदी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर ने पहला, कांस्टेबल जीडी गौतम बोरा नॉर्दर्न फ्रंटियर ने दूसरा व कांस्टेबल जीडी सुमित मुरारी प्रशिक्षण परिक्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एपीएस निंबाड़िया महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू की ओर से सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed