फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   North Haryana Electricity Distribution Corporation will hear the problems of consumers

Panchkula News: गर्मी में तापमान तो बिजली के अघोषित कटों से बढ़ी परेशानी

Fri, 10 May 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
North Haryana Electricity Distribution Corporation will hear the problems of consumers
पंचकूला। शहर में गर्मी और तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे बिजली निगम की तरफ से घोषित कट के साथ ब्रेकडाउन लगातार लग रहा है। इस कारण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना लगातार करना पड़ रहा है। शहर में गर्मी बढ़ने के बाद दस से अधिक सेक्टरों में यह हालत बनी है। इस कारण शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से शहर के 1.47 लाख उपभोक्ताओं को गर्मी में बिना कट बिजली देने का दावा किया था, लेकिन इसे देने में निगम फेल रहा है। निगम की ओर से अभी तक सेक्टरों में मरम्मत के साथ घोषित कट लगातार लगाए जा रहे हैं। यह हालात शहर के सेक्टर- 11, 12, 14, 15, 16, 17, 20, 21 सहित गांव के क्षेत्रों में बनी हुई है। इसका अभी तक किसी प्रकार का निदान नहीं किया जा सका है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घोषित कट लगाए जाने के बाद लग रहा ब्रेकडाउन
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से आए दिन मरम्मत के नाम पर तीन घंटे के घोषित कट सेक्टर-15 में लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी ब्रेक डाउन की समस्या बनी है। इस कारण दिनभर में चार बार ब्रेकडाउन के कारण अघोषित कट बना है। इस कारण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम इसे दूूर करने में फेल हो गया है। - एसके नैय्यर, प्रधान, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन


गर्मी शुरू होने से पहले व्यवस्था में नहीं किया सुधार
बिजली निगम की ओर से गर्मी शुरू होने से पहले व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है। इस कारण अघोषित कट से लोगों को राहत नहीं है। गर्मी बढ़ने के बाद जब खपत बढ़ी तक यह सब स्टेशन को ठीक कर रहे हैं। हमारी मांग है कि बिजली विभाग को पहले यह व्यवस्था कर लेनी चाहिए। - अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
बिजली निगम की ओर से अघोषित कट को ठीक किया जा रहा है। बिजली की सप्लाई को निर्बाध करने के लिए मरम्मत किया जा रहा है। जल्द ही बिजली की सभी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। - एमजी जिंदल, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed