{"_id":"66946ae71fc7066a2a07e424","slug":"nominate-for-pm-national-childrens-award-by-31st-july-panchkula-news-c-87-1-pan1001-113838-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को शामिल किया जाएगा।
उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि बच्चे जिनकी आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो, उनको वर्ष 2025 के जनवरी माह में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी। बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों बाल वीरता पुरस्कार और बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है।
दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि, एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों की छंटनी करेगी। उसके उपरांत फाइनल नामों का चयन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा।