फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No water or electricity, life in trouble

Panchkula News: पानी मिला न बिजली, परेशानी में जिंदगानी

Mon, 18 Sep 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
No water or electricity, life in trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कई सेक्टरों में रविवार को छह घंटे से ज्यादा के कट लगने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कट लगने के कारण जहां लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई, वहीं कोई सुनवाई नहीं होने की वजह से लोग हैरान रहे। रविवार को बारिश के दौरान लगातार बिजली गुल रहने के कारण लोगों के इन्वर्टर भी ठप हो गए। सेक्टर-15, 16, 17, 8, 10, इंद्रा कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 सहित शहर के ज्यादातर हिस्सों के हजारों लोग कटों से परेशान रहे।
एक तरफ टीवी पर मैच न देख पाने से गुस्साए लोगों ने जहां व्हाट्सअप ग्रुपों में अपनी भड़ास निकाली और बिजली निगम के अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई, वहीं बिजली निगम के अधिकारियों का कहना था कि उनकी तरफ से कोई कट नहीं लगाया गया। बिजली आपूर्ति सुचारू चल रही है। सुबह कट लगने के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कपड़े धोने में भी लोगों को परेशानी हुई। न केवल लोगों को उनके घरों में दिक्कत हुई बल्कि उद्योग भी प्रभावित रहे। औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। लोगों का कहना था कि तीन दिन से बिजली के कट लग रहे हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। रविवार को तो करीब छह घंटे से ज्यादा लगे कट से छुट्टी का भी मजा किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन



लोगों को मैच न देख पाने का मलाल
रविवार को एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोगों ने मैच देखने की योजना बनाई थी। मगर इस दौरान बिजली कट लगने के कारण लोगों की योजना चोपट हो गई और वे मैच देखने से महरूम रह गए। लोगों ने इस पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाट्सअप ग्रुपों में निकाली भड़ास
सेक्टरों के अपने व्हाट्सअप ग्रुप बने हैं। इनमें प्रशासनिक और बिजली निगम के अधिकारी भी जुड़े हैं। इन ग्रुपों में लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति देना अधिकारियों के बस की बात नहीं है। किसी ने कहा कि केवल दावे किए जाते हैं। सेवाओं के नाम पर प्रदर्शन जीरो है।


बार-बार घोषणा के बावजूद सरकार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में सक्षम नहीं है। इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट नहीं किया गया। बिजली आपूर्ति को निजी हाथों में देने के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली। - सुभाष पपनेजा, सेक्टर-16


यह केवल रविवार की समस्या नहीं है। एक सप्ताह से लगातार परेशानी हो रही है। पानी आपूर्ति के समय बिजली कट लग जाता है। लोगों का दैनिक जीवन बिजली कटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। - एसके नैय्यर, सेक्टर-15


बिजली कट लगाना अब आम बात हो गई है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली के कट नहीं लगते। इनवर्टर भी बंद पड़ जाते हैं। शिकायत देने का भी कोई असर नहीं होता। अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। - आशीष चोपड़ा, सेक्टर-16



एक महीने से बिजली आपूर्ति की हालत बद से बदतर हो गई है। हर रोज कट लग रहे हैं। उद्योग जेनरेटर के सहारे चल रहे हैं। एक बार कट लगने के कारण कम से कम 4 से 5 हजार रुपये का नुकसान होता है। उत्पादन भी प्रभावित होता है। - राकेश गर्ग, उद्यमी



हमारी तरफ से बिजली आपूर्ति में कोई कट नहीं लगाया गया। बिजली आपूर्ति सामान्य चल रही है। लोगों के लगाए आरोप गलत हैं। - सुधाकर तिवारी, अधीक्षण अभियंता पंचकूला, बिजली निगम


सेक्टर-19 में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कट
सेक्टर-19 के मकान नंबर-406 निवासी सीमा देवी ने बताया कि सुबह 7 बजे बिजली गई जो शाम को 6 बजे आई। बिजली निगम को तीन बार ऑनलाइन शिकायत की गई। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जब आला अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो उन्होंने शिकायत को ही डिस्पॉज ऑफ कर दिया। उसके बाद नए सिरे से शिकायत की गई और शाम को 6 बजे बिजली आपूर्ति हो सकी।
सेक्टर-16 में इस तरह लगे कट

- सुबह 8.42 से दोपहर 1.33 तक बिजली कट रहा।

- दोपहर 2.48 से 3.50 बजे तक बिजली कट लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed