फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   no salary to nhrm employees, employees salary issue, panchkula general hospital, panchkula

दो माह से वेतन नहीं मिला, NHRM कर्मचारियों में रोष

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
no salary to nhrm employees, employees salary issue, panchkula general hospital, panchkula
वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में एनएचआरएम की आईपीएचएस स्कीम के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर लगे 64 कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिली है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मरीजों के साथ ओपीडी में तैनात डॉक्टर भी परेशान रहे। इस धरने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं कर्मचारियों को वेतन न मिलने तक धरना पर बैठने का निर्यण भी लिया इन कर्मचारियों का कहना है कि हर बार उन्हें वेतन देरी से मिलता है।
विज्ञापन


 हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग और सरकार का विरोध किया। यहां धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप भी लगाया कि उनके खाते में आने वाली वेतन को कहीं ओर इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, तीसरे दिन दोपहर बाद कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तो उन्हें दो दिन के अंदर वेतन देने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

 
वहीं, हड़ताल पर इमरजेंसी और लैब से भी कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर बैठे थे। जिनमें स्टाफ नर्स से लेकर लैब के टेक्नीशियन भी शामिल हैं। इसके चलते इमरजेंसी और लैब में मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लैब में मरीजों को भीड सैंपल देने के लिए परेशान होती रही। पहले तो मरीजों को बॉयल लेने में देरी का सामना करना पडा उसके बाद सैंपल देने के लिए काफी देर इंतजार करना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed