फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   no rape and eve teasing

164 के बयानों में मुकरी नाबालिगा, मेडिकल में भी नहीं रेप की पुष्टि

Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
no rape and eve teasing
बीते सप्ताह शुक्रवार को 14 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और रेप के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी तौर पर केस दर्ज करने के बाद इन्वेस्टिगेशन के दौरान पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए। इस दौरान पीड़िता बयानों में उससे छेड़छाड़ और रेप किए जाने की शिकायत से मुकर गई। उसने कहा कि न तो उससे कोई छेड़छाड़ हुई है और न ही किसी ने उससे रेप किया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया था लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में भी उससे रेप या किसी अन्य प्रकार की ज्यादती होने की बात सामने नहीं आई है। जबकि शुरूआती तौर पर पीड़िता के परिजनों ने जिस युवक पर छेड़छाड़ व रेप के आरोप लगाए थे, वह स्वयं गंभीर रूप से घायल था। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची तो पता लगा कि वह सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती है। पुलिस वहां पहुंची तो घायल की गंभीर हालत देखकर सकते में थी। लेकिन वह कैसे घायल हुआ और उस पर किन लोगों ने हमला किया, इस संबंध में न तो स्वयं घायल ने ही पुलिस को कोई बयान दिए और न ही उसके परिजनों ने। नतीजतन मामला पेचीदा बनता चला गया। उधर, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई, साथ ही 164 के बयानों में पीड़िता युवक पर लगाए आरोपों से मुकर गई।
विज्ञापन

यह था मामला:
14 वर्षीय बच्ची से रेप की सूचना पर सेक्टर-5, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी पर रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता से दोस्ताना माहौल में बातचीत कर आरोपी के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। दरअसल, जिले के एक गांव निवासी पीड़िता बीते सप्ताह शुक्रवार को मां-बाप सहित महिला थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed