फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No evidence found in case of snatching mobile and running away, accused acquitted

Panchkula News: मोबाइल छीनकर भागने के मामले में सबूत नहीं मिले, आरोपी बरी

Tue, 28 May 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
No evidence found in case of snatching mobile and running away, accused acquitted
पंचकूला। युवक से मोबाइल फोन छीनकर भागने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी कृष्णा एनक्लेव मोहाली निवासी परवीन कुमार को बरी कर दिया है। शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपी को पहचानने से इन्कार कर दिया था। सबूतों के अभाव के कारण अदालत ने उसे बरी कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-12 ए रैली में रहने वाले सतेंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 अप्रैल 2023 को शाम साढ़े चार बजे के करीब वह पैदल यवनिका पार्क जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-11 गीता मंदिर के पास पहुंचा तो एक लड़का स्कूटी पर आया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना की शिकायत उसने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी कृष्णा एनक्लेव मोहाली के परवीन कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान, शिकायतकर्ता ने कहा कि जिस वक्त घटना हुई उस वक्त आरोपी ने हेल्मेट पहना हुआ था। उसने आरोपी का चेहरा नहीं देखा था। सबूतों के अभाव में अदालत ने उसे बरी करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article