{"_id":"686c14616d46f414c2037600","slug":"no-agreement-reached-on-payment-of-rs-9-crore-for-ayushman-card-treatment-has-not-started-yet-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18224-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आयुष्मान कार्ड की नौ करोड़ की पेमेंट पर नहीं बनी सहमति, अभी तक इलाज नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आयुष्मान कार्ड की नौ करोड़ की पेमेंट पर नहीं बनी सहमति, अभी तक इलाज नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। आयुष्मान कार्ड के जरिये दिल के इलाज पर नौ करोड़ की पेमेंट नहीं देने के कारण हरियाणा के अन्य जिलों सहित पंचकूला सिविल अस्पताल में 40 दिन से इलाज नहीं हो पा रहा है। इस कारण मरीज परेशान हैं। पंचकूला के अलावा अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में मेडिट्रिना कंपनी की ओर से आयुष्मान कार्ड पर इलाज किया जा रहा है। इसमें गरीबों के लिए इलाज मुफ्त में होता था। अब इलाज के लिए आने वाले लोगों का इलाज आयुष्मान के तहत बंद है। इसको लेकर आयुष्मान भारत के अलाधिकारियों, सिविल अस्पताल और मेडिट्रिना कंपनी के बीच पेमेंट को लेकर मीटिंग हुई। इसके बाद नौ करोड़ की पेमेंट होने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसमें अभी तक विभाग की ओर से 29 लाख रुपये पास हुए हैं। पीपीपी मोड पर हार्ट का इलाज करने वाली कंपनी पेमेंट के बाद इलाज करने को तैयार है। इस कारण इलाज बंद है। आने वाले मरीज रोजाना बाहर भेजे जा रहे हैं। मरीज रेफर होकर पीजीआई व अन्य जगह पर इलाज के लिए जा रहे हैं। इस कारण मरीज परेशान हैं।
अभी तक इस समस्या का स्थायी निदान नहीं हो पाया है। कंपनी की सीईओ मंजू प्रताप ने बताया कि पंचकूला सहित अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम मेंं इलाज को लेकर कई बार लिखा। विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इसके बाद पेमेंट देने पर सहमति नहीं बन पाई। इसमें अस्पताल में पैनल में नहीं होने और सिविल अस्पताल की ओर से पेमेंट की रिक्वेस्ट को भेजने में तकनीकी खराबी आने की बात कही जा रही है। इस कारण पेमेंट नहीं हुई। सभी सेंटरों को नौ करोड़ बकाया होने पर इलाज में दिक्कत आ रही है। वहीं इलाज के लिए आए सेक्टर-21 के राकेश कुमार ने बताया कि इलाज नहीं होने पर पीजीआई जाना पड़ रहा है। आयुष्मान से मिलने वाला इलाज नहीं मिल पा रहा है।
आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले इलाज को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए पेमेंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग में मीटिंग की गई है। इसके बाद जल्द ही इनको रकम रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है। पंचकूला सहित सभी चारों सेंटरों में इलाज शुरू करने को लेकर जल्द समाधान किया जाएगा। -मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग