{"_id":"6afcb3248af62ab58c0eaa3c","slug":"nitin-navin-will-engage-in-a-dialogue-with-saints-in-jalandhar-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1176980-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जालंधर में संतों से संवाद करेंगे नितिन नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जालंधर में संतों से संवाद करेंगे नितिन नवीन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को जालंधर से पार्टी की 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले वह डेरा सचखंड बल्लां में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में माथा टेकेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ संत समाज से संवाद भी करेंगे।
नितिन नवीन दोपहर 1:10 बजे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे नजदीकी गांव रायपुर से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2:55 बजे संत समाज के साथ सहभोज और संवाद में शामिल होंगे। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर सालभर मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 18 नवंबर से शुरू होने वाली यात्रा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजरेगी। इस दौरान 2402 किलोमीटर का सफर तय कर तीन दिसंबर को काशी में इसका समापन होगा।
यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम होंगे। इनके जरिये गुरु रविदास जी के बेगमपुरा यानी दुखरहित समाज और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।