{"_id":"67f96b008ab49822b10f3724","slug":"nine-trees-were-cut-after-taking-permission-to-cut-seven-trees-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-16564-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सात पेड़ काटने की अनुमति लेकर काटे नौ पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सात पेड़ काटने की अनुमति लेकर काटे नौ पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 अन्य पेड़ 7-8 फुट नीचे का हिस्सा छोड़कर काट दिया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर 19 में नया टयूबवेल लगाने के लिए इंजीनियरिंग विंग एचएसवीपी सब डिवीजन नंबर एक ने बागवानी शाखा से पेड़ कटवाने की बजाय पेड़ों को नगर निगम से कटवा दिया। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने निगम की कटाई छंटाई कमेटी से केवल 7 पेड़ों को काटने की परमिशन ली लेकिन 9 पेड़ कटवा दिए। एक अन्य स्थान पर 3 अन्य पेड़ों को 7-8 फुट नीचे का हिस्सा छोड़कर पूरा काट दिया। नगर निगम के एसडीओ दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 7 पेड़ कटवाए हैं लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि 9 पेड़ काटे गए हैं। वहीं तीन पेड़ 7-8 फुट तक ही छोड़े हैं। नगर निगम के एसडीओ अजय गौतम के अनुसार 7 पेड़ों की वन विभाग द्वारा 20 हजार रुपये असेसमेंट लगाई गई थी, लेकिन हमने कोटेशन लेकर सर्वाधिक 29 हजार रुपये की कोटेशन देने वाले को पेड़ काटने की परमिशन दी। नगर निगम आयुक्त अपराजित ने दावा किया कि उन्होंने नियमानुसार कमेटी से पूरा प्रस्ताव पास होने के बाद ही पेड़ कटवाए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इंजीनियरिंग विंग के अधिशासी अभियंता एसएस ढिल्लों ने कहा कि मौके पर ट्यूवबेल लगाया जाना था, इसलिए हमने नगर निगम को पेड़ काटने के लिए पत्र लिख दिया था। संबंधित एसडीओ प्रवीण सेठी ने नगर निगम के साथ पत्र व्यवहार किया है। एसडीओ प्रवीण सेठी ने कहा कि पेड़ हमने नहीं नगर निगम ने कटवाए हैं। हमने पत्र लिखा था, लेकिन कितने पेड़ काटे हैं, यह मुझे नहीं पता। नगर निगम के एसडीओ अजय गौतम ने कहा कि हमने महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में गठित कमेटी से पेड़ कटवाने के लिए प्रस्ताव पास करवाया था। मौके पर केवल 7 पेड़ काटे गए हैं। दो तीन सूखे पेड़ थे, वह भी बड़े पेड़ काटते समय गिर गए, जिन्हें फिर काटना पड़ा