फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Night security arrangements are strong... special checkpoints are being set up at 15 places

Panchkula News: रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता...15 स्थानों पर लग रहा विशेष नाका

Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Night security arrangements are strong... special checkpoints are being set up at 15 places
पंचकूला। रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलेभर में 15 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में इस अभियान के तहत रात के समय पुलिस की सतर्कता और निगरानी में इजाफा किया गया है। पुलिस हर संदिग्ध वाहन और गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा थाना स्तर पर संबंधित एसएचओ की निगरानी में भी दिन व रात्रि में नाकेबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया कि चेकिंग आमजन की सुरक्षा के लिए की जा रही है। उन्होंने लोगों से चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि आम नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक उपकरण जैसे टॉर्च, स्टिक, रिफ्लेक्टर जैकेट, वायरलेस सेट और विशेष रूप से अल्कोसेंसर के साथ चेकिंग पॉइंट्स पर मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। नशे में गाड़ी चलाने की रोकथाम के लिए 6 विशेष नाकों पर अल्को सेंसर के माध्यम से जांच की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि नाकों पर ड्यूटी में कोई भी लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे किसी भी मामले में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध त्वरित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed