फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NHM office surrounded for not reinstatement of Corona warriors

Panchkula News: कोरोना योद्धा बहाल नहीं करने पर किया एनएचएम कार्यालय का घेराव

Fri, 08 Mar 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
NHM office surrounded for not reinstatement of Corona warriors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने सेक्टर-2 एनएचएम एमडी कार्यालय का वीरवार को घेराव किया। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंधू ने कहा कि 22 जिलों के बचे 343 कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली नहीं कराई गई है। इसी के विरोध में वीरवार को एनएचएम ऑफिस का घेराव किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से 10 अक्तूबर 2023 को 826 कोरोना योद्धाओं को स्वास्थ्य विभाग में रखा गया था।

इसमें 674 एनएचएम और 152 डीजीएचएस नौकरी बहाली के लिए बजट जारी किया गया था। 4 जनवरी 2024 को 487 नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बचे 343 कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली अब तक नहीं हुई है। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन कई बार अपनी मांग को लेकर मिली लेकिन आश्वासन के अलावा कोई नियुक्ति नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इसके लिए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा सहित अन्य लोगों से मिल चुके हैं। इसके बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। वीरवार को भी एनएचएम एमडी कार्यालय के पदाधिकारियों ने जल्द ही बहाली का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed