फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Newborn girl thrown in the bushes wrapped in a sack

बोरी में लपेट झाड़ियों में फेंक दी नवजात बच्ची

Thu, 19 Aug 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Newborn girl thrown in the bushes wrapped in a sack
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। जिस हरियाणा में बेटियां देश के लिए मेडल ला रही हों, वहां ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। पिंजौर में एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को बोरी में लपेटकर झाड़ियों में मरने के लिए फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल नन्ही जान सकुशल है।
विज्ञापन

गंगा कॉलोनी निवासी नन्हे ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर रत्तपुर कॉलोनी रेलवे लाइन के साथ बनी सड़क से गुजर रहा था। न्यू इंडिया स्कूल के समीप उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाइक रोकी तो आवाज झाड़ियों से आ रही थी। उन्होंने जाकर देखा तो बोरी में लिपटी एक नवजात बिलख रही थी। कुछ ही देर में वहां और लोग भी जमा हो गए। नन्हे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को पिंजौर के अर्बन पॉलीक्लीनिक में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर राजीव भारद्वाज ने बताया कि नवजात बच्ची के शरीर पर काफी खरोचें थीं। स्टाफ नर्स ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत गंभीर होेने के कारण पंचकूला के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां बच्ची सुरक्षित है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का नाल भी नहीं कटा था। दूसरी ओर, पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर मां की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed