फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Engineering, multi-technical institutions will not be open

नए इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी संस्थान नहीं खोले जाएंगे

Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
New Engineering, multi-technical institutions will not be open
हरियाणा में नए बुहतकनीकी संस्थान नहीं खोले जाएंगे। पहले से संचालित संस्थानों में बड़े पैमाने पर सीटें खाली रह रही हैं। विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की कमेटी गठित करेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए लिया है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। वर्तमान में संचालित बहुतकनीकी व इंजीनियरिंग कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में हर शैक्षणिक सत्र में निरंतर सीटें खाली रह रही हैं। यह चिंता का विषय है। ऐसा लगता है कि बारहवीं स्तर के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान कम हो रहा है। अब आगे से नए तकनीकी या इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के बारे में विभाग विचार नहीं करेगा, क्योंकि पहले से संचालित प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में आवंटित सीटें खाली रहती हैं। महिला बहुतकनीकी संस्थानों व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 37 प्रतिशत व पुुरुष संस्थानों में 62 प्रतिशत सीटें नहीं भर पा रही हैं। विज ने सदन में आश्वासन दिया कि इंजीनियरिंग कॉलेज और बहुतकनीकी संस्थानों के लिए सरकार विशेष बसों की व्यवस्था करने को तैयार है ताकि दूर से आने वाले विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हो। प्रश्नकाल में कोसली विधानसभा क्षेत्र के भाकली गांव में बहुतकनीकी संस्थान खोलने को लेकर भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने सरकार से सवाल पूछा था। इस पर विज ने कहा कि सरकार के पास नया बहुतकनीकी संस्थान खोलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed