फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New cases below 100 in 18 districts, highest in Gurugram-Faridabad

18 जिलों में नए मामले 100 से नीचे, गुरुग्राम-फरीदाबाद में ही सबसे अधिक

Sun, 06 Feb 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
New cases below 100 in 18 districts, highest in Gurugram-Faridabad
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर दम तोड़ रही है। 18 जिलों में नए मामलों की संख्या सौ से नीचे पहुंच गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और सोनीपत में ही सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 1980 नए मामलों की पुष्टि हुई, जबकि 14 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण दर में भी बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5 फरवरी को गुरुग्राम जिले में 682, फरीदाबाद में 253, सोनीपत 127, हिसार 117, पंचकूला 94, भिवानी 73, रेवाड़ी 68, यमुनानगर 62, कुरुक्षेत्र 60, सिरसा 57, झज्जर 55, अंबाला 55, रोहतक 52, चरखी दादरी 50, महेंद्रगढ़ 39, कैथल 25, करनाल 24, जींद 23, पलवल 19, पानीपत 17, फतेहाबाद 15 और नूंह में 13 मामले मिले हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, भिवानी, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व चरखी दादरी में 1-1, सिरसा, यमुनानगर, कैथल में 2-2 संक्रमितों की शनिवार को मौत हुई है। दैनिक संक्रमण दर 6.08 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 97.30 प्रतिशत हो गया है। मृत्यु दर 1.08 फीसदी बनी हुई है। अभी प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 15573 हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के नए मामलों की संख्या 2000 से नीचे आने पर राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों से नियमित फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed