फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nepali servant stole 45 tolas gold from businessman's house

Panchkula News: नेपाली नौकर ने कारोबारी के घर से 45 तोले सोना किया चोरी

Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nepali servant stole 45 tolas gold from businessman's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। घरेलू कामकाज के लिए नौकरी पर रखे नेपाली नौकर ने महानगर के एक कारोबारी के घर पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिल घर से आठ लाख रुपये की नकदी के साथ साथ 45 तोले सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। आरोपी ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब ऊधम सिंह नगर इलाके में रहने वाले कारोबारी पारुल जैन और उनका परिवार किसी परिवारिक समारोह में गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो नौकर गायब था और कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब पारुल जैन अंदर गए तो जेवर और नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी। इस मामले में डिविजन आठ पुलिस ने पारुल जैन की शिकायत पर घरेलू नेपाली नौकर सन्नी और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पारुल जैन ने शिकायत में बताया कि दो दिन पहले उनकी बहन का जन्मदिन था और वह अपने परिवार के साथ बहन के जन्मदिन के लिए गए थे। घर में नेपाली नौकर अकेला था। इसी दौरान उसके तीन साथी आए और उन्होंने अंदर दाखिल होकर उनके माता पिता के कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर से आठ लाख रुपये की नकदी और 45 तोले सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। देर रात को पारुल जैन परिवार के साथ घर लौटे तो घर का गेट खुला था। माता पिता के कमरे का ताला टूटा हुआ था। नकदी और जेवरात गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि सन्नी के साथ साथ तीन अन्य लोग भी थे जो चोरी कर फरार हो रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed