{"_id":"68ae0b9d58ef3d83b3012758","slug":"nepalese-community-celebrated-haritalika-teej-festival-with-great-pomp-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126196-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नेपाली समाज ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नेपाली समाज ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज उत्सव
विज्ञापन
पंचकूला। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति पंचकूला-डेराबस्सी की ओर से हरितालिका तीज का भव्य आयोजन सेक्टर-12 के यादव भवन में किया गया। इस अवसर पर हजारों संख्या में नेपाली महिलाएं, बच्चियां और युवा एकत्र हुए और पारंपरिक परिधान एवं लोक गीतों के साथ उत्सव को धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाएं लाल साड़ी में श्रृंगार करके पहुंचीं। पारंपरिक नेपाली लोक गीतों और नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटी-छोटी बच्चियों ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भरा दिखाई दिया।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में तिलक राम पोंडियाल और मुख्य अतिथि प्रेम आचार्य ने शिरकत की। दोनों ने समाज की एकजुटता और संस्कृति की सराहना करते हुए उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया।महिला संयोजक माया आचार्य ने महिलाओं के साथ मंच पर नृत्य प्रस्तुत कर संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। पंचकूला, डेराबस्सी, ज़ीरकपुर, अमरावती और पिंजौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नेपाली समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हरितालिका तीज को नेपाली और उत्तर भारतीय समाज में अत्यंत पवित्र पर्व माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था और उसी की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र, दाम्पत्य सुख तथा परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। इस मौके पर प्रेम आचार्य, डीवी थापा, पूरन थापा, चीतमाया, माया आचार्य, कुमारी थापा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और नेपाली समाज के सदस्य मौजूद रहे।