फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navratri: Only 20 people will be able to perform prayers at temples together on Ramnavami, action will be taken for violation of Kovid-19

नवरात्र : रामनवमी पर एक साथ 20 ही लोग कर सकेंगे मंदिरों में पूजा-अर्चना, कोविड-19 का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Only 20 people will be able to perform prayers at temples together on Ramnavami, action will be taken for violation of Kovid-19
पंचकूला। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर उपायुक्त मुकुल कुमार ने रामनवमी पर जिले में स्थित मंदिरों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि सभी को सामाजिक दूरी और हर समय मास्क पहनने की आवश्यकता है। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर भी सामाजिक दूरी का पालन कर उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

रामनवमी महोत्सव पर मंदिर में पूजा/प्रार्थना करने के लिए एक बार में 20 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाए। मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं के प्रवेश को विनियमित करने के लिए कूपन का उपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, संबंधित एसडीएम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट-कम-इंसिडेंट कमांडर और ड्यूटी पर पुलिस अधिकारी इन आदेशों का सख्ती से पालना करना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के अलावा आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पूजा अर्चना के लिए किसी भी प्रकार की सामूहिक आरती, सभा व भीड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल व्यक्तिगत प्रार्थना की अनुमति होगी। इसके अलावा धार्मिक स्थान पर और उसके आसपास प्रसाद, वितरण या पवित्र जल के छिड़काव आदि की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। मुकुल कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा हाथों को नियमित रूप से धोने और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन को श्रद्धालुओं के रैपिड एंटीजन टेस्ट की रैंडम सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खांसते/छींकते समय मुंह और नाक को टिशू पेपर, रुमाल/फ्लैक्स कोहनी से ढंकना और इस्तेमाल टिशू का उचित तरीके से निपटान किया जाना चाहिए। इसके अलावा थूकना सख्त मना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed