{"_id":"6335f89df00ed4480a3d6d7a","slug":"navratri-devotees-have-darshan-of-mata-by-standing-in-long-lines-pkl-office-news-pkl4639746171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : लंबी लाइनों लगकर श्रद्धालुओं ने माता के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : लंबी लाइनों लगकर श्रद्धालुओं ने माता के किए दर्शन
विज्ञापन
पंचकूला। नवरात्र के चौथे दिन माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर और चंडी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा कर माता के दर्शन किए। वीरवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर, चंडी मंदिर, काली माता मंदिर में 2414964 रुपये चढ़ावा आया। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 19500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 1894710 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 261514 रुपये और चंडी माता मंदिर में 258740 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 6 और चांदी के 19 नग, काली माता मंदिर कालका में सोने के 2 और चांदी के 76 नग और चंडीमाता मंदिर में 2 सोने और 2 चांदी के नग अर्पित किए गए।
इससे पूर्व उपायुक्त महावीर कौशिक ने वीरवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर महामाई का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में आयोजित हवन में भाग लिया और आहुतियां डाली। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुधा शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
इस बार मंदिर में लाइटिंग और डेकोरेशन की व्यवस्था पूर्व वर्षों की तुलना में बेहतर की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उनका बीमा भी करवाया गया है। चोट लगने की स्थिति में 50 हजार और दुर्घटना होने की स्थिति में एक लाख रुपये का बीमा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या भी आयोजित की जा रही है।