फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Navratri: Devotees gathered at Mata Mansa Devi, devotees stood in line for hours

नवरात्र : माता मनसा देवी में उमड़े श्रद्धालु, घंटों लाइन में लगे श्रद्धालु

Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees gathered at Mata Mansa Devi, devotees stood in line for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लंबी-लंबी लाइनों में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पहले दिन माता के दर्शन के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से पहुंचे। यज्ञशाला में बेदी पूजन के बाद पांच ब्राह्मण दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन किया गया। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सभी व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
इसके साथ मंदिर परिसर के दो किलोमीटर के दायर में 13 नाकों पर 750 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मंदिर से 1.5 किलोमीटर पहले बने सिंह द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक भव्य सजावट की गई है। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए टेंट, मैट, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ बुजुर्ग और असहाय लोगों के लिए फ्री ई-रिक्शा की सेवा उपलब्ध है। वीआईपी दर्शन करने के लिए 100 और 500 चार्ज रखे गए है। इसके साथ मंदिर में 9 अस्थाई और 3 स्थाई भंडारे की व्यवस्था रही।
विज्ञापन



राज्यपाल ने पत्नी संग टेका माथा
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पा देवी पुरोहित के साथ माता की पूजा की। इसके साथ हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के साथ माता के पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति तथा एसडीओ राकेश पाहुजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed