{"_id":"658d67bd07ccfee4a9075457","slug":"national-mobile-unit-bus-collides-with-army-truck-driver-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-7830-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आर्मी ट्रक से टकराई नेशनल मोबाइल यूनिट की बस, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आर्मी ट्रक से टकराई नेशनल मोबाइल यूनिट की बस, चालक घायल
Thu, 28 Dec 2023 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक सुबह घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग - 07 पर स्थित बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक वीरवार को सुबह घने कोहरे के चलते नेशनल मोबाइल यूनिट की बस व आर्मी ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग पंचकूला की नेशनल मोबाइल यूनिट की बस रायपुर रानी खंड के गांव मसूमपुर में आयोजित भारत विकसित यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में जा रही थी। जैसे ही बस बरवाला क्षेत्र के गांव अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंची तो बस अचानक आगे चल रहे फौजी ट्रक में पीछे से टकरा गई, जिससे घटना में बस का चालक अश्वनी कुमार गंभीर रूप से रूप से घायल हो गया। बस में सवार अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने पहुंचकर राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से घायल बस चालक अश्वनी कुमार को उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख सेक्टर 32 चंडीगढ़ हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां पर अश्विनी का उपचार चल रहा है। वहीं रामगढ़ पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आखिरकार घटना कैसे हुई है।