फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Lok Adalat will be set up on May 11

Panchkula News: 11 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 08 May 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be set up on May 11
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 11 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दोनों जगह अलग-अलग बेंच स्थापित की जाएगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंचों द्वारा अलग-अलग मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसमें चेक संबंधित केस, पारिवारिक मामले, एमएसीटी केस, 138 एनआई एक्ट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, मोटर वाहन अधिनियम, फौजदारी व दीवानी मुकदमें सहित अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए जिला न्यायालय परिसर में लिटिगेशन हॉल के सामने और डीसी ऑफिस की बिल्डिंग के सामने हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। जहां पर पैरों लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मामलों को लोक अदालत में रखें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला में हेल्पलाइन नंबर 0172-2585566 पर संपर्क किया जा सकता है। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया जा सकता है। स्थायी लोक अदालत, जिला एडीआर सेंटर पंचकूला में स्थापित है। उन्होंने जनसाधारण से अपील की कि वे लोक अदालत में लंबित मामलों व प्री-लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमों को रखकर उनका निपटारा करवाएं। लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed