फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Games : Haryana won 115 medals with 38 gold

Haryana: राष्ट्रीय खेलों में 38 स्वर्ण पदों के साथ हरियाणा ने जीते कुल 115 पदक, राज्यपाल ने दी बधाई

Thu, 13 Oct 2022 02:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 02:41 AM IST
सार

गुजरात में हुए इन राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना जोहर दिखाया। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता।

विज्ञापन
National Games : Haryana won 115 medals with 38 gold
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन वीरवार को हरियाणा के बॉक्सर खिलाड़ियों ने 4 और स्वर्ण पदों पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 115 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। सबसे खास बात यह रही कि 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


पिछले 3 संस्करणों में हरियाणा के पदकों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 खेलों में जीत हासिल की थी। हालांकि, पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर हैं परंतु यह भी खुशी व गर्व की बात है कि कुल पदक विजेताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व हरियाणा से ही है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही आज हरियाणा की खेलों के क्षे़त्रों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। राज्य के खिलाड़ी इसी प्रकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
गुजरात में हुए इन राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना जोहर दिखाया। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता। टीम ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, हरियाणा नेट बॉल खेल में भी ओवरऑल चैंपियन बना है। हरियाणा का सबसे पसंदीदा खेल कुश्ती में कोई अन्य राज्य यहां के खिलाड़ियों के सामने टिक नहीं पाया। हरियाणा ने कुश्ती में सर्वाधिक 12 स्वर्ण सहित 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं।

हरियाणा के खाते में 38 स्वर्ण सहित कुल 115 पदक
राज्य के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, बॉक्सिंग में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक, कैनॉइंग में 1 रजत और 1 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य, गोल्फ में 2 रजत और 2 कांस्य, हॉकी में 1 स्वर्ण पदक, जुडो में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, सॉफ्ट टेनिस में 2 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक, वुशू में 1 स्वर्ण और 2 रजत और योगासना में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं।


राज्यपाल ने दी बधाई
36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा महिला हॉकी टीम के चैंपियन बनने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ-साथ मुक्केबाजी और कुश्ती में भी उम्दा प्रदर्शन कर जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर साबित किया है कि हरियाणा खेलों का हब बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed