फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Names of four youths in suicide note; case of abetment to suicide registered after six months.

Panchkula News: सुसाइड नोट में चार युवकों के नाम, छह महीने बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Names of four youths in suicide note; case of abetment to suicide registered after six months.
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र निवासी किशोर की अप्रैल में हुई मौत के मामले में करीब छह महीने बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। मृतक के पिता ने 19 सितंबर को शिकायत देकर बेटे की मौत के कारणों की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, घटना के समय परिजनों ने किसी पर शक या आरोप नहीं लगाया था और कार्रवाई नहीं कराने संबंधी बयान दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल को घटना की सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर जांच की थी। घटनास्थल से मिली डायरी में सुसाइड नोट था। इसमें परिवार को जिम्मेदार नहीं बताया गया था, जबकि चार युवकों के नाम लिखे थे। दो युवकों की ओर से धमकी देने और मोबाइल फोन अपने पास लेने का भी उल्लेख था।
विज्ञापन

चांदी की चेन को लेकर विवाद का जिक्र
जांच में चांदी की चेन को लेकर विवाद की बात सामने आई। आरोप है कि किशोर ने एक दोस्त से चेन ली थी और पैसे नहीं लौटाए। बाद में मोबाइल दोस्तों को देने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार मोबाइल सेक्टर-27 स्थित हर्बल पार्क के पास से बरामद हुआ था। जांच अधिकारी रामू स्वामी ने बताया कि सुसाइड नोट को एफएसएल भेजकर लेखन का मिलान कराया जाएगा। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed