{"_id":"65a14aa0466fa7aa8a0eb3c6","slug":"nagar-kirtan-will-be-taken-out-from-nada-sahib-gurdwara-today-panchkula-news-c-87-1-pan1004-8356-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाडा साहिब गुरुद्वारा से आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन\nशहर के कई सेक्टरों से गुजरेगी पालकी, ढोल-नगाड़े के बीच गतका पार्टियां भी रहेंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाडा साहिब गुरुद्वारा से आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन शहर के कई सेक्टरों से गुजरेगी पालकी, ढोल-नगाड़े के बीच गतका पार्टियां भी रहेंगी शामिल
Fri, 12 Jan 2024 07:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
पालकी के ऊपर गुलाब के फूलों से होगी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचूकला। नाडा साहिब गुरुद्वारे से आज महान नगर कीर्तन निकाला जाएगा। सुबह 9 बजे नाडा साहिब गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शुरू होगा जो पंज प्यारों की अगुवाई में पूरे शहर से गुजरेगा। इस दौरान नाडा साहिब गुरुद्वारा में हजारों की तादाद में संगत पहुंचेगी, जो देर रात तक नगर कीर्तन में मौजूद रहेगी। इस खास मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारे को कोलकाता से मंगवाए गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया जा रहा है। 8 से 10 क्विंटल फूल मंगवाए हैं। फूलों से पालकी काे भी सजाया जाएगा। पालकी के आगे संगत सफाई करते हुए चलेगी। पालकी के ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश करती नजर आएगी।
हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि आज शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 17 जनवरी काे गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को मनाया जाएगा। इसमें लाखों की संख्या में संगत नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचेगी। इसके लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुद्वारे काे गुलाब के फूलों से सजाया जाएगा और बाहर गेंदे के फूल भी लगाए जाएंगे। नाडा साहिब गुरुद्वारे को खासतौर पर लाइटिंग से भी सजाया जा रहा है। एचएसजीपीसी के महासचिव रमणीक सिंह मान ने कहा कि संगत के लिए पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
ढोल-नगाड़े के बीच गतका पार्टियां भी रहेंगी शामिल
हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि नाडा साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरु हाेगा। जिसके बाद सबसे पहले घग्गर पुल पार करते हुए माजरी चौक पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से सेक्टर-2 और सेक्टर-4 में नगर कीर्तन पहुंचेगा। ठीक इसी तरह सेक्टर-11 से सेक्टर-12, सेक्टर-14, सेक्टर-15 के अलावा आसपास के सेक्टराें से होते हुए सेक्टर-7 में नगर कीर्तन पहुंचेगा। इसके बाद देर शाम को माजरी चौक से होते हुए वापस नाडा साहिब गुरुद्वारे में नगर कीर्तन लाैटेगा। नगर कीर्तन में ढोल-नगाड़े के बीच गतका पार्टियां भी शामिल रहेंगी। यहां पर फौजी बैंड की भी व्यवस्था की गई है। अलग-अलग सेक्टर से नगर कीर्तन निकलेगा। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए 200 से ज्यादा वालंटियर भी मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। इसमें हजारों की संख्या में संगत हिस्सा ले रही है। 200 से ज्यादा वालंटियर रूट में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए काम करेंगे। संगत के लिए अटूट लंगर चलाया जाएगा। 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भी मनाया जा रहा है जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।