फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: कृषि बेलरों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोपेल्ड बेलरों में बदलेगी सरकार

Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़। पंजाब में पराली की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार ने इसके प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाले प्रोपेल्ड बेलरों के निर्माण को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। बाकायदा पंजाब की नई औद्योगिक नीति में इसके लिए खास प्रावधान किया गया है। सरकार मौजूदा कृषि बेलरों को पराली आधारित प्रोपेल्ड बेलरों में बदलेगी। इन मशीनों को बदलने के लिए उद्योगों को सरकार की ओर से 75 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत पहली 50 यूनिटों को राज्य के हिस्से के जीएसटी से रियायत दी जाएगी। इसके अलावा धान की स्टोरेज की खरीद के लिए स्टैंप ड्यूटी की छूट प्रदान की गई है। गौर हो कि केंद्र सरकार ने अपनी सीआरएम (फसल अवशेष प्रबंधन) योजना के तहत पंजाब सरकार, एनसीआर राज्य सरकारों और जीएनसीटीडी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार) को 2018-19 से 2022-23 की पांच साल की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में पराली के प्रभावी प्रबंधन के लिए 3,062 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की है। इसमें से 1,426 करोड़ रुपये से अधिक पंजाब राज्य सरकार को जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार ने अब पराली के प्रबंधन को लेकर अपनी नई औद्योगिक नीति में नए प्रावधान रखे हैं, जिसका सीधा लाभ उद्योगों को मिलेगा।
विज्ञापन

पंजाब में 24,200 कस्टम हायरिंग सेंटर
अब तक सीआरएम योजना के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए पंजाब में लगभग 1.20 लाख, हरियाणा में लगभग 72,700 और उत्तर प्रदेश (एनसीआर) में लगभग 7,480 मशीनें उपलब्ध हैं। इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगभग 38,400 कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) स्थापित किए गए हैं। इनमें पंजाब में लगभग 24,200 और हरियाणा में लगभग 6,775 सीएचसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed