फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman jumps from culvert, injured.

Panchkula News: महिला ने पुलिया से लगाई छलांग, घायल

Mon, 05 Oct 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps from culvert, injured.
पिंजौर। पिंजौर फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स एवं दुर्गा मंदिर रत्तपुर कॉलोनी के पास स्थित पुलिया से रविवार सुबह एक महिला द्वारा पुल से नीचे कूदने का मामला सामने आया है। महिला रत्तपुर कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों ने पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़ी महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए पिंजौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। सुबह उसकी पत्नी रत्तपुर कॉलोनी के समीप बनी पुलिया से गुजर रही थी उसी दौरान उसने पुलिया से नीचे नाले में छलांग लगा दी। फिलहाल पिंजौर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed