फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A resounding call for a drug-free life echoed through the walkathon; youth pledged to stay away from drugs themselves and to raise awareness among others.

Panchkula News: वॉकथॉन में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, युवाओं ने लिया खुद भी बचने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प

Mon, 05 Oct 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A resounding call for a drug-free life echoed through the walkathon; youth pledged to stay away from drugs themselves and to raise awareness among others.
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम से रविवार को घग्गर नदी पुल तक राज्य स्तरीय वॉकथॉन निकाली गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत, हरियाणा की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित वॉकथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। वॉकथॉन के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान वार्ड 13 के पार्षद दीपक गर्ग, मेरा युवा भारत, हरियाणा के राज्य निदेशक आकर्ष दीक्षित, सहायक निदेशक ईशा गुप्ता, जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह, वार्ड पार्षद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई।
विज्ञापन


महापौर ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। प्रतिभागी ताऊ देवी लाल स्टेडियम से घग्गर नदी पुल तक पहुंचे और निर्धारित मार्ग से वापस स्टेडियम लौटे। इस दौरान युवाओं ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। वॉकथॉन के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। उन्होंने खुद नशे से दूर रहने के साथ परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर श्याम लाल बंसल ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही देश की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। राज्य निदेशक आकर्ष दीक्षित ने युवाओं से नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed