फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

Panchkula News: स्पीकर ने प्राइमरी स्कूल में की मिड-डे मील की चेकिंग

Mon, 06 Feb 2023 11:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
NA
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को कोटकपूरा के निकट गांव रत्ती रोढ़ी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत परोसे जा रहे भोजन की जांच की और बच्चों के साथ बैठकर ही खाना भी खाया।
विज्ञापन

दोपहर के समय गांव रत्ती रोढ़ी के स्कूल पहुंचे संधवां ने खाने की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मिलने वाले खाने की निरंतर चेकिंग की जा रही है। सरकारी स्कूलों को आत्म-निर्भर करके उनको शानदार बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। स्पीकर ने अपने इस दौरे के दौरान जिला फरीदकोट के चार सरकारी स्कूलों के लिए 8 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल दुआरेआना, सरकारी हाई स्कूल वाड़ा दराका, सरकारी प्राइमरी स्कूल डग्गो रोमाना और सरकारी प्राइमरी स्कूल रत्ती रोढ़ी को 2-2 लाख रुपये के चेक दिए। इसके अलावा शहीद भगत सिंह वेलफेयर क्लब को 1 लाख की राशि, क्लब का सामान खरीदने के लिए दी।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) नीलम रानी, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसकरन सिंह, मनप्रीत सिंह धालीवाल पीआरओ/स्पीकर, सुखजीत सिंह ढिल्लवां चेयरमैन योजना बोर्ड फरीदकोट, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed