{"_id":"63e00ccba6adae45c92abf7a","slug":"na-pkl-office-news-c-16-1-53447-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो बार नकली सोना देकर बैंक से लिया 7.83 लाख रुपये का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो बार नकली सोना देकर बैंक से लिया 7.83 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 14 थाने में दर्ज किए दो मामले
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नकली सोना देकर बैंक से 7.83 लाख रुपये का लोन लेने का मामला फिर सामने आया है। सेक्टर-16 स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में दो मामले दर्ज किए हैं। बैंक की शिकायत में बताया गया है कि पीरमुच्छल्ला निवासी आरूष विज ने 2021 में बैंक से गोल्ड लोन लेने में रुचि दिखाई। बैंक ने उसको आवश्यक जानकारी दी गई। 6 जुलाई 2021 को आरूष 112.470 ग्राम सोना लेकर पहुंचा और उसे बैंक में जमा करवा दिया। सोना गिरवी रखकर उस पर लोन के लिए आवेदन दिया। इसके बाद बैंक के इंपैनल्ड ज्वेलर सेक्टर-9 के गुरुनानक ज्वेलर्स के मालिक दीपक भोला को आरूष द्वारा जमा कराए सोने को चेक कर उसका मूल्य लगाने को कहा गया।
ज्वेलर दीपक भोला ने सोना चेक कर उसे असली बताया। उस सोने का मूल्य 4.90 लाख रुपये लगा दी। इसके बाद बैंक ने 3.64 लाख रुपये का लोन मंजूर कर आरूष के बैंक खाते में जमा करवा दिया। उसके बाद दोबारा से आरूष विज ने 17 जुलाई को 128.200 ग्राम सोना बैंक में जमा करवाया, ताकि उसके एवज में लोन ले सके। बैंक ने सेक्टर 9 के गुरुनानक ज्वेलर के मालिक दीपक भोला को सोना चेक कर उसकी कीमत लगाने को कहा। फिर ज्वेलर दीपक भोला ने सोने को सही बताया और उसकी 5.59 लाख रुपये कीमत निर्धारित की। बैंक ने फिर आरूष का 4.19 लाख रुपये का गोल्ड लोन मंजूर कर खाते में रकम डाल दी।
लोन लेने के बाद किश्त नहीं दिया, बैंक ने केस दर्ज कराया
लोन लेने के बाद आरूष ने बैंक में किश्त जमा नहीं कराई। इसके बाद बैंक की तरफ से कई बार नोटिस दिया गया। आरुष ने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया। 1 फरवरी 2022 को बैंक की तरफ से आरूष को रिकॉल नोटिस दिया गया। उसका भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट ने 20 सितंबर 2022 को बैंक कैंपस में नीलामी रखी गई। इसमें बैंक के इंपैनल्ड ज्वेलर्स और बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। ऑक्शन से पहले चेक करने पर आरूष विज द्वारा जमा कराया सोना नकली निकला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में देकर आरूष विज और दीपक भोला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
शहर के तीन बैंकों में 22 मामले दर्ज
शहर के सेक्टर-16, 20 और 25 में बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच है। इन तीनों बैंकों में नकली सोना देकर गोल्ड लोन लिया गया और हरेक मामले में सेक्टर 9 के गुरुनानक ज्वेलर्स के दीपक भोला की भूमिका संदिग्ध है। हैरानी की बात यह है कि अबतक इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बैंक के मुताबिक तीनों सेक्टरों में बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में फर्जीवाड़ा के करीब 50 मामले हैं। उन मामलों की बैंक और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जांच के बाद धीरे-धीरे मामला भी दर्ज किया जा रहा।
सभी मामलों की अभी जांच चल रही है। आरोपी ज्वेलर दीपक अभी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-14, पुलिस थाना।