फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NA

ई-टेंडर व्यवस्था पंचायतों के कामकाज में बाधक साबित होगी : प्रदीप चौधरी

Tue, 24 Jan 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। ई-टेंडरिंग के विरोध में बीडीपीओ कार्यालय पिंजौर के बाहर धरने पर बैठे सरपंचों का सोमवार को विधायक प्रदीप चौधरी ने समर्थन किया। विधायक ने कहा कि उनकी यह मांग जायज है। एक विधायक होने के नाते मुख्यमंत्री से इस मांग को पूरा करने की अपील करते हैं। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिस तरह सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है, इससे सरपंचों में भी सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। सरकार सरपंचों पर जबरन ई टेंडरिंग थोप रही है। अपनी खुद की प्रशासनिक व्यवस्था की कमियों को दूर करने की जगह जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रही है। आज सरकारी कार्यालयों में स्टाफ की कमी है। जगजाहिर है बीजेपी सरकार की हमेशा से यह नीयत रही है कि वह पूंजीपतियों की जेब भरने का काम करती है। चौधरी ने कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण आज दो साल की देरी के बाद चुने सरपंचों के काम में रोड़ा अटका रही है। सरपंच धरने देने को मजबूर हैं। विधायक का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की गई ई-टेंडर व्यवस्था पंचायतों के कामकाज में बाधक साबित होगी। सरपंच पहले अपने स्तर पर गांव के लिए 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करा सकता था लेकिन इस व्यवस्था के आने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत दो लाख रुपये तक के विकास कार्य करा सकेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से गांव में पंचायतों का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed