फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mother daughter murdered by landlord at amritsar of punjab

अमृतसरः मकान मालकिन ने मां-बेटी को मारकर लगाया ठिकाने, मृतका के पति से थे अवैध संबंध

Wed, 18 Sep 2019 10:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 18 Sep 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
mother daughter murdered by landlord at amritsar of punjab
फाइल फोटो
पंजाब के अमृतसर में मोहकमपुरा थानांतर्गत पड़ते प्रीत नगर इलाके में रहने वाली रामतीर्थ की पत्नी कमलेश ने संबंधों में रोड़ा बन रहे अपने ही किराएदार देव आनंद राय की पत्नी सुमन और उसकी बेटी रिया (7) की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला ने शवों को एक रिक्शा में डाल डेढ़ किलो मीटर दूर एक छप्पड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन


खुद यूपी की ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम चार बजे कमलेश की निशानेदही पर पुलिस ने शवों को तहसीलदार लखविंदर सिंह की हाजिरी में छप्पड़ से बरामद कर लिया। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद कमलेश यूपी स्थित सिद्धार्थ नगर जिला की तरफ भागने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। उसने रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसने पति रामतीर्थ को फोन कर बताया कि उसने किराएदार सुमन और उसकी बेटी रिया की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिए हैं। वह (रामतीर्थ) तीनों बेटों को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच जाए। कुछ दिन बाद जब मामला ठंडा हो जाएगा तो यूपी से लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामतीर्थ ने बताया कि पत्नी के मुंह से यह शब्द सुनकर उसने सारी बात बड़े बेटे को बताई, जो पुलिस में भर्ती होने के लिए रोजाना दौड़ लगाता था। राकेश जानता था कि हत्या को छिपाना आसान नहीं है। बेटे ने पिता से कहा कि मां की करतूत की जानकारी पुलिस को दे दी जाए। इसी सोच में एक बज गया था और कमलेश रेलवे स्टेशन पर पति और बच्चों का इंतजार करती रही। इधर, रामतीर्थ ने घटना की सारी जानकारी मोहकमपुरा पुलिस को दे डाली थी।

एसीपी जसप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस दल रामतीर्थ के घर पहुंच गया। उपरी मंजिल पर जांच की गई तो खून के निशान और तेजधार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने अपने स्तर पर घर के आसपास पड़े खाली प्लाट भी खंगालने शुरू कर दिए। इस बीच कमलेश ने फिर पति को फोन किया और रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचने का कारण जानना चाहा। रामतीर्थ ने जवाब दिया कि वह बच्चों को लेकर कुछ देर में पहुंच रहा है।


एसीपी जसप्रीत सिंह आरोपित महिला के बड़े बेटे राकेश को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर रवाना हो गए और महिला को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश और किराएदार आइटीबीपी के जवान देव आनंद राय में संबंध थे। इस बात को लेकर दोनों महिलाओं में विवाद भी शुरू हो गया था। देव आनंद पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के सिलसिले में पटियाला में था। कमलेश ने मंगलवार की तड़के तेजधार हथियारों से दोनों की हत्या की, उसके बाद शव ठिकाने लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed