{"_id":"6a972eb9b5c4a5d1ac0be415","slug":"municipal-corporations-new-plan-amidst-sanitation-workers-strike-garbage-to-be-collected-from-730-pm-panchkula-news-c-87-1-pk11015-140741-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई हड़ताल के बीच निगम का नया प्लान, शाम 7:30 बजे से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई हड़ताल के बीच निगम का नया प्लान, शाम 7:30 बजे से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
70 माली और 50 बेलदार संभालेंगे सफाई, 124 ट्रॉलियों से डोर-टू-डोर कलेक्शन
दिन में बागवानी कचरा, रात को संवेदनशील प्वाइंटों से जेसीबी से उठान
रोजाना 180 से 200 टन कचरा निकलता है, हड़ताल के कारण 100 से 110 टन ही उठ पा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में सफाई कर्मियों की हड़ताल चौथे सप्ताह में पहुंचने के बीच नगर निगम ने कूड़ा उठान व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नया प्लान तैयार किया है। अब शहर और बाजारों में शाम साढ़े सात बजे से कूड़ा उठाया जाएगा। निगम ने सफाई व्यवस्था में 70 माली और 50 बेलदार लगाए हैं, जबकि डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए 124 ट्रॉलियां, रेहड़ियां और वैन तैनात की गई हैं। मार्केटों और गार्बेज कलेक्शन प्वाइंटों पर शाम को ट्रॉलियां रहेंगी, जबकि दिन में बागवानी कचरे का उठान किया जाएगा।
हड़ताल के चलते पिछले तीन सप्ताह से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सेक्टर-4, 7, 9, 10, 11 और 20 में कूड़े के ढेर लग गए थे और डस्टबिन कचरे से भर गए थे। निगम का आरोप है कि कुछ हड़ताली कर्मचारी डस्टबिन से कूड़ा निकालकर इधर-उधर फेंक रहे थे और निर्धारित प्वाइंट से कूड़ा उठाकर खुले में डालने का प्रयास भी कर रहे थे। इससे निगम को रात के समय पुलिस सुरक्षा में जेसीबी से कूड़ा उठाना पड़ रहा है। बीते सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठाने जा रही निगम की टीम को रोकने की कोशिश की। पुलिस बुलानी पड़ी और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर हटाया गया। इसके बाद कूड़ा उठान कराया जा सका।
आयुक्त बोले- डस्टबिन खाली, कूड़े के ढेर भी हटाए जा रहे
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि कचरा उठाने में अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हड़ताल के बावजूद सभी डस्टबिन खाली किए जा चुके हैं और जहां कूड़े के ढेर थे, उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति काफी कठिन होने पर पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को हटाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद काम में बाधा डालने की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
विज्ञापन
मार्केट एसोसिएशनों के साथ बैठक के बाद बदली रणनीति
आयुक्त ने शहर की मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ बैठक कर नया प्लान साझा किया। 124 ट्रॉलियों से डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जा रहा है। 70 माली और 50 बेलदार भी सफाई व्यवस्था में लगाए गए हैं। ये कर्मचारी शाम को मार्केटों में मौजूद रहेंगे। शाम साढ़े सात बजे से ट्रॉलियां तैनात रहेंगी, ताकि दुकानदार अपना कचरा सीधे ट्रॉली में डालें और सड़कों पर कचरा न फैले।
दिन में बागवानी कचरा, रात में संवेदनशील प्वाइंटों पर जेसीबी
नए प्लान के तहत दिन में बागवानी कचरे का उठान होगा, जिससे पार्कों और मुख्य सड़कों की सफाई बनी रहे। शाम को मार्केटों और गार्बेज कलेक्शन प्वाइंटों पर ट्रॉलियां रहेंगी। रात में पुलिस सुरक्षा के बीच जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से संवेदनशील प्वाइंटों से कूड़ा उठाया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार दिन में प्रदर्शनकारी डंप प्वाइंटों पर एकत्र होकर काम रोक देते हैं, इसलिए अब शाम और रात में कूड़ा उठान पर अधिक जोर है। सेक्टर-5 ग्राउंड, सेक्टर-10 मार्केट, सेक्टर-12ए, सेक्टर-15 और सेक्टर-20 में पुलिस सुरक्षा के बीच कूड़ा उठाया जा रहा है।
रोजाना 180 से 200 टन कचरा, 70-80 टन रह जाता है
शहर में रोजाना करीब 180 से 200 टन कूड़ा निकलता है। हड़ताल के कारण अभी करीब 100 से 110 टन ही उठ पा रहा है, जबकि 70 से 80 टन कूड़ा रह जाता है। हाल ही में एचएसवीपी से निगम को ट्रांसफर हुए सेक्टरों में स्थिति अधिक खराब है। वहां तीन-चार दिन से कूड़ा नहीं उठा था, लेकिन नए प्लान के बाद सफाई शुरू कर दी गई है।
कर्मचारियों की मांगें सरकार के स्तर पर, निगम ने भेजी रिपोर्ट
सफाई कर्मियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी, ईएसआई, पीएफ और सुरक्षा उपकरण शामिल हैं। इन पर निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर होना है। नगर निगम ने इस संबंध में निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय और उपायुक्त पंचकूला को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही पड़ोसी नगर निकायों से अतिरिक्त मैनपावर भी मांगी गई है। आयुक्त के अनुसार प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने डोर-टू-डोर कलेक्टरों को नहीं रोकने और खुले में कूड़ा नहीं फेंकने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को इसमें कुछ सुधार भी देखने को मिला।
कोट
हड़ताल के बावजूद शहर को साफ रखने के लिए निगम पूरी कोशिश कर रहा है। टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाया जा रहा है और लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मार्केट एसोसिएशनों से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे अपना कचरा निर्धारित समय पर ही ट्रॉलियों में डालें।
-विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम पंचकूला